मदर्स डे समारोह का भव्य आयोजन

अबूबकर बल्खी
लाडनूं (नवयत्न) । स्थानीय बचपन स्कूल में नर्सरी कक्षा के बच्चों की माताओं के साथ विशेष मदर्स डे सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी माताओं ने बड़े उत्साह और खुशी के साथ भाग लिया। माताओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि जब उन्होंने पहले दिन अपने बच्चों को स्कूल भेजा था, तब बच्चे रोते थे और स्कूल आने में झिझकते थे, लेकिन आज वही बच्चे खुशी-खुशी स्कूल आते हैं और कक्षा में जाने की ज़िद करते हैं। यह बदलाव उनके लिए बेहद सुखद और गर्व की बात है।कई माताओं ने भावुक होकर कहा कि माँ बनने के बाद पहली बार उन्हें अपने बच्चों के साथ इस तरह का सुंदर और यादगार मदर्स डे सेलिब्रेशन अनुभव करने का अवसर मिला है। इस आयोजन ने उन्हें अपने बचपन की यादों के साथ-साथ अपने बच्चों के साथ नए और अनमोल पल जीने का अवसर दिया।
कार्यक्रम के दौरान माताओं ने विभिन्न गेम्स में भाग लिया, खूब मनोरंजन किया तथा बच्चों के साथ मिलकर केक भी काटा। पूरे वातावरण में खुशी, अपनापन और उत्साह देखने को मिला। विद्यालय की प्राचार्या हर्षिता जैन ने सभी माताओं को मदर्स डे की शुभकामनाएँ देते हुए कहा “माँ बच्चे की पहली गुरु होती है। बच्चों के जीवन में माँ का प्यार, संस्कार और मार्गदर्शन सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस सफल कार्यक्रम में स्वाति सोनी, दिव्या वर्मा एवं मनीषा और आरती मैम का विशेष योगदान रहा।

You might also like