मदर्स डे पर आयोजित हुए अनेक कार्यक्रम

प्रदीप कुमार सैनी
दांतारामगढ (नवयत्न) । श्री कल्याण वुमेन वेलफेयर सोसाइटी दांतारामगढ ने अपने मुख्यालय पर मदर्स डे कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मनीषा पौद्दार समाजसेविका दांता ने की। मुख्य अतिथि प्रकाश कंवर शेखावत पूर्व सरपंच भारीजा, विशिष्ट अतिथिगण विमल कुमार शर्मा मुख्य पुजारी पंचमुखी हनुमान सुरेरा, अमरचन्द पौद्दार, यशोदा कांटीवाल व्याख्याता चन्देली का बास, संतोष कुमावत प्रवासी पूना, चन्द्रकला आंगनबाडी कार्यकर्ता रहे। वक्ताओं ने माँ के बलिदान, त्याग और प्रेरणास्पद ऐतिहासिक महिलाओं के प्रसंग बताए। संस्था द्वारा प्रायोजित ऐतिहासिक मातृत्व शक्ति विषय पर चित्रकला, निबन्ध एवं भाषण प्रतियोगिताएं रखी। प्रतियोगिताओं में क्रमशः प्रथम स्थान हर्षिता कुमावत सुरेरा, कोमल, नेहा शर्मा धोलासरी, द्वितीय स्थान प्रिंस कुमावत भौरडो का बास, लक्ष्मी गुर्जर धोलासरी, ज्योति राठौड एवं तृतीय स्थान मिथलेश कुमावत, सुशीला गुर्जर, ममता कुमावत और बेस्ट स्पीचर का खिताब नितिन पौदार ने प्राप्त किए। सभी विजेता प्रतिभागियों को 200 रूपये नकद पुरस्कार, मोमेन्टो एवं प्रमाण पत्र संस्था द्वारा प्रदान किए गये। इस अवसर पर महिलाओं एवं युवतियों के लिए दांतारामगढ शाखा में 55 वें निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण बैच का उद्घाटन मेहमानों के द्वारा किया गया। कविता पंसारी द्वारा दांता सेन्टर हेतु सिलाई ट्रेनिंग मैटेरियल सूरत से उपलब्ध करवाया गया। विद्यालयों में समर वेकेशन के दौरान विद्यार्थियों के लिए संस्था द्वारा रामगढ में निःशुल्क इंग्लिश स्पोकन एवं ग्रामर कोर्स जीवण सिंह शेखावत प्राचार्य के आर्थिक सौजन्य से चलाने की घोषणा प्रकाश कंवर ने की। इस अवसर पर संस्था पदाधिकारी एवं प्रशिक्षकगण परमानन्द कुमावत स्किल डाइरेक्टर, बरजीदेवी, ज्योति कुमावत एमडी, सुशीला महला एवं बाबूलाल कुमावत संस्था फाउण्डर उपस्थित रहे । मंच संचालन नेहा शर्मा ने किया ।

You might also like