अखिल भारतीय किसान सभा तहसील कमेटी की बैठक आयोजित
प्रदीप कुमार सैनी
दांतारामगढ (नवयत्न) । अखिल भारतीय किसान सभा तहसील कमेटी दांतारामगढ़ की बैठक भगवान सहाय ढाका की अध्यक्षता में दांता में संपन्न हुई। बैठक में किसानों के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का निर्णय लिया गया। इसमें 16-17 मई को सीकर में आयोजित होने वाली किसान सभा के जिला सम्मेलन में दांतारामगढ़ तहसील से 30 सदस्य भाग लेंगे। इस दौरान कामरेड भंवरलाल पंवार को सर्वसम्मति से किसान सभा तहसील दांतारामगढ़ का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। इस अवसर पर कामरेड रुघाराम, हरफूल सिंह, महावीर राड़, भगवान सहाय जाखड़, श्रवण गेनण, शंकर बलौदा, सागरमल सामोता, नेमीचंद पेंटर, गोपाल बिजारणियां सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।