एएसपी सतपालसिंह ने संभाला कार्यभार
अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न) । सुजानगढ़ के नए एएसपी सतपालसिंह ने अपने पर का कार्यभार संभाल लिया है। एएसपी कार्यालय पहुंचकर सतपालसिंह ने ज्वाईन किया। इस अवसर पर एएसपी सतपालसिंह ने कहा कि अपराध व नशे पर अंकुश लगाना मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सर्किल में बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था के लिए हम जनता से प्रतिबद्धता जाहिर करते हैं। साथ ही महिलाओं, बच्चों के खिलाफ बढ़ रहे अपराधों, साइबर अपराधों से निपटने को लेकर प्राथमिकता दी जाएगी।