वीपीएल करियर इंस्टीट्यूट में विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को मिला करियर मार्गदर्शन

संजय सोनी
झुंझुनू (नवयत्न)। स्थानीय गणपति नगर स्थित वी.पी.एल. करियर इंस्टीट्यूट में ’’ तैयारी जीत की – सफलता की ओर कदम’’ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को नीट एवं जेईई की तैयारी, सही रणनीति तथा चयन के बाद काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से उपयुक्त कॉलेज चयन की विस्तृत जानकारी प्रदान करना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. अरुण गर्ग, जिला कलेक्टर झुंझुनू, डॉ. कैलाश राहड़, डॉ. प्रियंका बुडानिया, डॉ. दुष्यंत बसेरा एवं सुमित गुप्ता द्वारा किया गया। डॉ. अरुण गर्ग द्वारा विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासित अध्ययन के माध्यम से सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथियों के रूप में डॉ. कैलाश राहड़, डॉ. प्रियंका बुडानिया, डॉ. दुष्यंत बसेरा एवं सुमित गुप्ता ने अपने अनुभव विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के साथ साझा किए तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान कीं।

संस्था के संस्थापक इंजी. प्यारेलाल ढूकिया ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में विद्यार्थियों को अध्ययन की रणनीतिक योजना, समय प्रबंधन एवं निरंतर मेहनत के महत्व के बारे में बताया तथा सफलता के लिए सकारात्मक सोच अपनाने का संदेश दिया। संस्था के निदेशक इंजी. पीयूष ढूकिया द्वारा सभी अतिथियों का साफा, शॉल, माला एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानपूर्वक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान वीपीएल नीट एवं जेईई टीम द्वारा प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विद्यार्थियों को तैयारी की सही दिशा, परीक्षा रणनीति एवं काउंसलिंग प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। इसी क्रम में वीपीएल सेंटर हेड डॉ. शिखा सहाय ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से पूरे कार्यक्रम का सार प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का सफल संचालन वीपीएल एडमिन हेड जितेंद्र शर्मा एवं ऋषभ शर्मा द्वारा किया गया। साथ ही कार्यक्रम के संचालन एवं व्यवस्थाओं में मंगलाराम एवं सुधीर शर्मा का विशेष सहयोग रहा।

इस अवसर पर कार्यक्रम में दयानंद ढूकिया, लालचन्द ढूकिया, मनवे जानू, सत्यदेव दडिय़ा, नरेन्द्र जांगिड़, अभिषेक तेतरवाल, जी.आर. सैनी, दिनेश कुलहरि, डॉ. मुकेश, विमला चौधरी, ममता शर्मा, मन्जू, अशोक कुलहरि, रमेश पूनियां, एडवोकेट मुस्ताक खां, अभिषेक ख्यालिया, चन्द्रशेखर, सावित्री सैनी, रोहिताश मीणा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के पश्चात सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों ने संकाय सदस्यों के साथ अपने शैक्षणिक एवं करियर संबंधी प्रश्नों का समाधान प्राप्त किया।

You might also like