गोदाम से 55 मिक्सी चोरी के प्रकरण में मामला दर्ज
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ क्षेत्र के पश्चिमी बाजार में इलेक्ट्रानिक्स सामान के गोदाम से ब्रांडेड 55 मिक्सी की चोरी के मामला हुआ दर्ज। चोरी की गई मिक्सी की कीमत करीब तीन लाख रुपए बताई गई है। प्राप्त जानकारी अनुसार गोदाम से मिक्सी की चोरी कर हाथ ठेले में भरकर वहां से जा रहा था। शुक्रवार की देर रात वार्ड के ही एक युवक भूपेश पुत्र पवनकुमार भुवालका गोदाम से मिक्सी की चोरी कर हाथ ठेले में भरकर वहां से चला गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है तथा आरोपी की शिनाख्त पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के आधार पर की है, जिसकी तलाश जारी है। पीड़ित व्यापारी नरेंद्र झंवर निवासी वार्ड 11 ने लिखित रिपोर्ट दी कि उसकी पश्चिमी बाजार में इलेक्ट्रानिक की दुकान है और उसके घर में गोदाम बना हुआ है। वह 10 दिन से परिवार सहित शादी समारोह में शामिल होने के लिए सूरत गया हुआ था। वह शुक्रवार को वापिस पहुंचा। घटना के बाद उसने गोदाम की संभाला तो ब्रांडेड कंपनी की 55 मिक्सी नहीं मिली। व्यापारी ने आशंका जताई है कि उक्त युवक पिछले दो-तीन दिनों से गोदाम से सामान की चोरी कर रहा था।