कुंड में डूबने से पशु चराने गए युवक की मौत हुई
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ तहसील के ग्राम खोथड़ी में खेत में बनी पानी की कुंड में डूबने से 46 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम खोथड़ी के सुरेश पुत्र गंगाराम स्वामी ने रिपोर्ट दी कि उसका छोटा भाई धर्मेंद्र उर्फ धर्माराम गत दिवस को पशुओं को लेकर खेत गया था। थोड़ी देर बाद उसके चाचा का बेटा जयप्रकाश खेत पहुंचा, तो पानी के कुंड का ढक्कन खुला पड़ा था। कुंड में देखा, तो धर्मेंद्र उसमें पड़ा हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस उसके छोटे भाई को कुंड से निकालकर जिला अस्पताल लेकर आई, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किया।