मंगलवार रात सीकर लोहारू हाईवे पर पलटा प्लाष्टिक पाउडर से भरा कैंटेनर, बड़ा हादसा टला

 

निसं
सूरजगढ़ (नवयत्न) । मंगलवार रात कस्बे के काजड़ा चुंगी पर प्लाष्टिक पाउडर के कट्टों से भरा कैंटेनर पलट गया गनीमत रही रात का समय होने से बड़ा हादसा टल गया कोई जनहानी नहीं हुई। जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात करीब दो बजे चिड़ाव की तरफ से आ रहा एक हरियाणा नम्बरों का कैंटेनर जिसमें प्लाष्टिक पाउडर के कट्टे भरे थे काजड़ा चुंगी पर अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे चुंगी पर दुकान के आगे लगा टीन सैड व उसके आगे खड़ी रेहड़ी एकदम से क्षतिग्रस्त हो गई। दिल्ली निवासी गाड़ी मालिक ने बताया की गाड़ी एमपी का रहने वाला बलबीर चला रहा था रात में अचानक सड़क पर आवारा पशु आने से गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। गाड़ी पलटने से कट्टे चारों तरफ बिखर गए जिससे काजड़ा को जाने वाली सड़क एकदम से अवरूद्ध हो गई। गाड़ी मालिक ने बताया कि चालक बलबीर गुजरात से माल भरके गुड़गांव जा रहा था।

You might also like