5 किलो से अधिक गांजा जब्त, एक गिरफ्तार

अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न) । कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन नकेल एवं एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर पांच किलो से अधिक गांजा जप्त किया है। सीआई बेगाराम मीणा ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए मांडेता रोड़ पर प्रकाश (27 वर्ष), निवासी वार्ड नं. 03, सुजानगढ़ की तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद कट्टे से 5.256 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीआई बेगाराम मीणा के नेतृत्व में की गई कार्यवाही में एसआई रामस्वरूप, एएसआई जगदीश कुमार, महिला कांस्टेबल चंद्रकला, कांस्टेबल चैनसिंह, मनोज कुमार शामिल रहे।

You might also like