रिलेवंस ऑफ प्रेक्षा मेडिटेशन इन टूडेज लाइफ विषय पर व्याख्यान सम्पन्न
अबूबकर बल्खी
लाडनूं (नवयत्न) । जैन विश्वभारती संस्थान के योग एवं जीवन विज्ञान विभाग के अंतर्गत बुधवार को प्रेक्षाध्यान विशेषज्ञ, प्रोफेसर इन प्रेक्टिस रणजीत दूगड़ का ’रिलेवंस ऑफ प्रेक्षा मेडिटेशन इन टूडेज लाइफ’ विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम शैक्षणिक खण्ड स्थित सेमीनार हॉल में सम्पन्न हुआ। व्याख्यान के दौरान रणजीत दूगड़ ने वर्तमान समय में बढ़ते मानसिक तनाव, भावनात्मक असंतुलन तथा बदलती जीवनशैली के कारण उत्पन्न होने वाली समस्याओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि प्रेक्षाध्यान की पद्धतियाँ व्यक्ति को मानसिक शांति और सकारात्मक सोच प्रदान करती हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों ने विषय से संबंधित जिज्ञासाएँ भी रखीं, जिनका विशेषज्ञ द्वारा सरल एवं प्रभावी ढंग से समाधान किया गया। योग एवं जीवन विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. युवराज सिंह खंगारोत ने कहा कि इस प्रकार के व्याख्यान विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास एवं मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होते हैं। इस अवसर पर प्रो. जिनेन्द्र जैन, प्रो. बी.एल. जैन, प्रो. लक्ष्मीकांत व्यास, प्रो. रेखा तिवारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन मोहित पाण्डेय ने एवं आभार ज्ञापन डाॅ. दशरथ सिंह ने किया।