एस. एस. मोदी का ध्रुवांशु इंदोरिया 97 प्रतिशत अंको से बना टाॅपर

जयशंकर जांगिड़
झुंझुनू (नवयत्न) । केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, दिल्ली द्वारा घोषित बारहवीं के परीक्षा परिणाम 2026 में झुंझुनू के एस. एस. मोदी विद्या विहार ने उत्कृष्ट परिणाम देते हुए शहर में अपना वर्चस्व कायम रखा है। विद्यालय के तीनों वर्गों विज्ञान, वाणिज्य व कला वर्ग का शानदार परिणाम रहा है। अकादमिक निदेशक राॅय सी पाॅल, प्राचार्य विजय मसीह, जितेन्द्र दाधीच, अनिल शर्मा, संजय चाहर, अर्चना शर्मा, बिनेश शेखावत, सुनिल पारीक, शुभम शर्मा, विशाल गोयनका, मनोज सूनिया, मनोज कुमार शर्मा, मुकेश वर्मा, विवेक शर्मा, कोशिक कोनार, गोपाल जांगिड़ ने उत्कृष्ट परिणाम देने वाले सभी विद्यार्थियों व अभिभावकों को मिठाई खिलाकर व माला पहनाकर सम्मानित किया। अव्वल परिणाम को देखकर विद्यालय के प्रबन्ध, स्टाफ, अभिभावक एवं छात्र-छात्राओं में खुशी का माहौल है।
विद्यालय के अधिकांश विद्यार्थियों ने अपने विषयों में कुल 80 प्रतिशत विशेष योग्यता ;क्पेजपदबजपवद डंतोद्ध हासिल की। जिसमें रसायन विज्ञान में खुशी ने, संगीत में कनिष्का ने और पैंटिंग में दिशिका खंडेलिया, सिया चैधरी, ध्रुवांशु इंदोरिया, लेविस बड़सरा, विधि सहित सात विद्यार्थियों ने शत प्रतिशत अंक प्राप्त कर अखिल भारतीय स्तर पर श्रेष्ठतम विद्यार्थियों में स्थान बनाया है।
कक्षा बारहवीं के 38 विद्यार्थियों ने 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय को हमेशा की तरह गौरवान्वित किया हैं।
विद्यालय में ध्रुवांशु इंदोरिया ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टाॅपर बना। मनन रानासरिया ने 97 प्रतिशत, सिया चैधरी, सानवी सिंह ने 96.6, लेविस बड़सरा, विराट शर्मा, अंशुल चैधरी ने 96 प्रतिशत, खुशी, काजल जाँगिड़, हर्षित शाह ने 95 प्रतिशत, विधि, पलक सैनी ने 94 प्रतिशत, वंशप्रिया सैनी, मान्या सिंह ने 93 प्रतिशत, नव्य डुडी, मोहित स्वामी, खुशाल संजय जाँगिड़, अनुज, जय नंदिनी ने 92 प्रतिशत, कनिष्का व दृष्टि गढ़वाल ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय परिवार का नाम रोशन किया हैं।
बोर्ड द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम 2026 को देखकर विद्यालय में जश्न का माहौल बना हुआ है। बच्चों ने बेहतर परिणाम देकर विद्यालय व परिजनों का नाम रोशन किया है। विद्यालय के शानदार परीक्षा परिणाम देने पर शहर के सभी गणमान्य विभुतियों के साथ-साथ विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों व मुम्बई प्रवासी ट्रस्टी शशिकांत मोदी, गीलूराम मोदी, सौरभ मोदी, प्रियंक मोदी, कनिका मोदी, विद्यालय समन्वयक मनीष अग्रवाल ने सभी को बहुत-बहुत बधाई दी। बच्चों ने अपनी सफलता का श्रेय अध्यापकगण व बड़ों के आशीर्वाद को दिया है।

You might also like