नई बिल्डिंग बनकर तैयार होने के बावजूद पीएचसी का संचालन अस्थायी रूप से एक जर्जर भवन में
प्रदीप कुमार सैनी
दांतारामगढ़ (नवयत्न) । सुरेरा में पीएचसी का संचालन अस्थायी रूप से एक जर्जर पड़ी बिल्डिंग में हो रहा है। जानकार सूत्रों के अनुसार जहां पर महिला स्टाफ़ के लिए शौचालय नहीं है, न ही बिजली की व्यवस्था है जबकि सरकारी सहयोग से नई बिल्डिंग बनकर तैयार है। पीएचसी को नवनिर्मित बिल्डिंग में शिफ़्ट करने और पिछले ढाई महीने से रिक्त पड़े चिकित्सक के पद को भरने के लिए समाजसेवी भानु प्रताप सिंह सहित ग्रामवासियों द्वारा सीएमएचओ सीकर को ज्ञापन सौंपा गया। सीएमएचओ ने तुरंत कार्यवाही करते हुए डॉ. मुकेश बराला को अस्थायी रूप से नियुक्त किया है तथा एक हफ़्ते में पीएचसी नयी बिल्डिंग में शिफ़्ट करने का आश्वासन दिया है। इस मौक़े पर छीतर मल मीना पूर्व सरपंच सुरेरा, श्रवण भावरिया, हरिओम गौशाला अध्यक्ष, मोटा