गांधी चौक का पार्क आम जनता के लिए खोलने की मांग

अमित प्रजापत 

सुजानगढ़ (नवयत्न)  ।   स्थानीय नगरपरिषद के सामने विभिन्न मांगों को लेकर चल रहा धरना 13 वें दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। धरने पर बैठे धरनार्थी अजय ढे़नवाल ने बताया कि आज एडीएम संतोष कुमार को ज्ञापन सौंपकर गांधी चौक स्थित नेहरू पार्क को आम जनता के लिए जल्द से जल्द खुलवाये जाने, पार्क पर नेहरू पार्क का बोर्ड लगवाये जाने की मांग की गई है। साथ ही पार्क के आवंटन की विधिवत जांच करवाये जाने की मांग भी प्रशासन से की गई है। ज्ञापन में बताया गया है कि बेसकीमती पत्थरों को विधि विरूद्ध बेचा गया है और सरकार को राजस्व की हानि हुई है, इसलिए मामले की जांच की जावे। साथ ही पं. जवाहरलाल नेहरू, बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर, पद्मश्री कन्हैयालाल सेठिया, स्वतंत्रता सेनानी पं. गिरीशचन्द्र मिश्र की मूर्ति लगवाये जाने की मांगे एक बार फिर से प्रशासन के समक्ष दोहराई गई हैं। निवर्तमान पार्षद इकबाल खान कायमखानी ने बताया कि नगरपरिषद से लेकर उपखंड कार्यालय तक रोज अधिकारी दिनभर चक्कर काटते रहते हैं, लेकिन एक बार भी धरने पर आकर जनता की मांगों के बारे में वार्ता करना तक उचित नहीं समझा, तो जनता में किस प्रकार का संदेश प्रशासन देना चाहता है। उन्हांेने बताया कि हम लोग टेंडर्स की कोई मांग नहीं कर रहे, क्योंकि जो लोग घोटाला करेंगे, वो करेंगे। लेकिन कम से कम महापुरूषों के सम्मान की बात हो, तो भी प्रशासन का ये रवैया समझ से परे है। वहीं धरने पर तरूण सियोता, शंकरलाल, अविनाश, बिलाल, विनोद, अशोक कुमार, करण, राजेश ढे़नवाल, नथमल सियोता, श्रीचंद, सोहिल गोपालपुरिया सहित अनेक लोगों ने शिरकत की।

You might also like