मिली बड़ी सौगात—अनुभवी ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ डॉ. प्रमोद सहारण ने जॉइन किया संजीवनी हॉस्पिटल

सुभाष वर्मा

तारानगर (नवयत्न ) । तारानगर एवं आसपास क्षेत्र के मरीजों के लिए खुशी की खबर है कि प्रसिद्ध हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रमोद सहाराण (MBBS, MS – Orthopaedics) ने संजीवनी हॉस्पिटल में अपनी सेवाएं देना प्रारंभ कर दिया है। अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि डॉ. प्रमोद सहाराण इससे पूर्व NIMS Hospital जयपुर में भी अपनी उत्कृष्ट सेवाएं दे चुके हैं। हड्डी, जोड़, फ्रैक्चर एवं ऑर्थोपेडिक रोगों के उपचार में उनके लंबे अनुभव का लाभ अब तारानगर क्षेत्र के मरीजों को स्थानीय स्तर पर मिलेगा।

संजीवनी हॉस्पिटल प्रशासन ने डॉ. प्रमोद सहाराण का गर्मजोशी से स्वागत किया तथा बताया कि उनके जुड़ने से अस्पताल की चिकित्सा सेवाएं और अधिक सशक्त होंगी। क्षेत्रवासियों ने भी खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. धर्मेंद्र शर्मा, डाॅ भावना शर्मा, डॉ. कपिल गौतम (MD Physician), डॉ. अमरजीत चावला (Gynecologist), डॉ. जय नारायण खत्री (General Surgeon), डॉ. नरेंद्र सिंह शेखावत (Pediatrician) सहित ललित दान चारण, कुलदीप शर्मा, मनीषा, सुनीता, रजनी एवं समस्त स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

You might also like