राजोता में राजपूत समाज की बैठक का आयोजन

निसं
खेतड़ी (नवयत्न) । खेतड़ी तहसील के राजोता स्थित स्वामी विवेकानंद संस्थान परिसर में शुक्रवार को राजपूत समाज की बैठक का आयोजन किया गया। पूर्व सरपंच फतेहसिंह शेखावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में ईडब्ल्यूएस आरक्षण में आ रही विसंगतियों को चर्चा की गई। बैठक में पूर्व सरपंच फतेहसिंह शेखावत ने कहा कि ईडब्ल्यूएस व्यवस्था में कई प्रकार की तकनीकी एवं प्रशासनिक समस्याओं के कारण समाज के पात्र युवाओं को लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस विषय को लेकर समाज में जागरूकता फैलाने और एकजुट होकर आवाज उठाने की आवश्यकता है। करणी सेना जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह फौजी ने बताया कि 23 मई को सालासर बालाजी मंदिर में आयोजित होने वाली विशाल सभा को सफल बनाने पर भी चर्चा की गई। इसको लेकर एक विशेष टीम खेतड़ी तहसील पहुंची, जिसने क्षेत्र के लोगों को कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का निमंत्रण दिया। इस दौरान समाज के प्रबुद्ध लोगों, युवाओं एवं विभिन्न गांवों से आए प्रतिनिधियों ने भाग लेकर अपने विचार रखे। समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि सालासर में होने वाली सभा में ईडब्ल्यूएस से जुड़े मुद्दों पर व्यापक रणनीति तैयार की जाएगी तथा समाज के हितों की रक्षा के लिए आगे की रूपरेखा बनाई जाएगी। बैठक के अंत में समाज के लोगों से एकजुट होकर कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की गई। इस मौके पर करणी सेना जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह फौजी, महावीर सिंह, पूर्ण सिंह, कर्नल रामौतार सिंह, अशोक सिंह, पूर्व सरपंच वीर सिंह, कबूल सिंह, दिगपाल सिंह, विजय सिंह, ओमवीर सिंह, किशोर सिंह, अमित सिंह, राजकुमार सिंह, सहित अनेक लोग मौजूद थे।

You might also like