परिंदों के लिए परिंडे अभियान का शुभारंभ, गोशाला बगीची में 11 परिंडे लगाए
महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न ) । अजीतगढ़ संत श्री नारायण दास यूथ मंडल (स्टेट अवॉर्डी) एवं एक दिन गांव के लिए अभियान अजीतगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में भीषण गर्मी के दौर में पक्षियों के लिए दाना एवं पानी के परिंडे लगाने की मुहिम का रविवार को श्री कृष्ण गोशाला बगीची में गुसाई बगीची संत अनंत दास महाराज की मौजूदगी में शुभारंभ किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि भीषण गर्मी के दौर में पक्षियों के दाने पानी का संकट रहता है, ऐसे में पक्षियों के लिए दाना पानी की व्यवस्था करना सेवा का कार्य है। इससे पूर्व बगीची में परिंडे लगाएं तथा गोशाला मंदिर में पूजा अर्चना के लिए आने वाले भक्तों को नियमित पानी भरने की जिम्मेदारी दी गई। अभियान के संबंध में पूरण प्रजापत ने बताया कि अजीतगढ़ के प्राचीन विरासत मंदिर, बावड़ी, सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छता को लेकर शुरू अभियान ने विगत वर्षों में सदैव गर्मी में पक्षियों के लिए परिंडे लगाने का कार्य करते है। प्रजापत ने बताया कि अजीतगढ़ शहर समेत आसपास के इलाके में पक्षियों के लिए परिंडे लगाने का कार्य जारी रहेगा। इस दौरान श्री कृष्ण गोशाला अजीतगढ प्रबंधन कार्यकारिणी अध्यक्ष चैतन्य मीणा, सचिव मूलशंकर शर्मा, व्यवस्थापक महेश दीवान, एक दिन गांव के लिए अभियान के पूरण प्रजापत, क्षेत्रीय विकास परिषद के महेश रामावत, महावीर यादव, बलदेव कुमावत समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।