CBSE बोर्ड 10वीं एवं 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजन
महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न ) । महात्मा गाँधी इंटरनेशनल स्कूल में CBSE बोर्ड कक्षा 10वीं एवं 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हर्षोल्लास एवं गरिमामयी वातावरण में किया गया। विद्यालय परिसर विद्यार्थियों की उपलब्धियों एवं अभिभावकों की खुशियों से उत्साहमय दिखाई दिया। समन्वयक अक्षय सैनी ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान अध्यक्षा श्रीमती पार्वती देवी, निदेशिका डॉ. उषा खर्रा , कॉलेज प्राचार्य डॉ वी के यादव ,ITI प्राचार्य महेंद्र सिंह यादव, बीएड उपप्राचार्य ग्यारसी लाल यादव स्कूल प्राचार्य आनंद बबेरवाल द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह, साफा एवं पुष्पमालाओं से सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।समन्वयक श्रीमती नेहा माथुर ने बताया कि विद्यालय सदैव शिक्षा के साथ संस्कार एवं अनुशासन को प्राथमिकता देता आया है तथा विद्यार्थियों की सफलता विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों का मार्गदर्शन एवं अभिभावकों का सहयोग ही इस सफलता का आधार है।समारोह में विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावकों की विशेष उपस्थिति रही। विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उन्हें भविष्य में और अधिक मेहनत एवं लगन से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम का प्रभावशाली संचालन लखविंदर सिंह, श्रीमती सोनू गुप्ता एवं सुश्री अंजली पंजाबी द्वारा किया गया। उनके सुंदर एवं प्रेरणादायक संचालन ने समारोह को विशेष गरिमा प्रदान की।अपने संबोधन में प्राचार्य आनंद बबेरवाल ने कहा कि सफलता निरंतर परिश्रम, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक सोच का परिणाम होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में ऊँचे लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया तथा सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्य द्वारा समस्त स्टाफ सदस्यों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। पूरा समारोह प्रेरणा, सम्मान एवं गौरव के भावों के साथ सम्पन्न हुआ।