उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ में हम कामगार समाज के बेनर तले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम उपखंड अधिकारी मिथलेश कुमार को कामगार समाज के अध्यक्ष हरिप्रसाद हर्षवाल के नेतृत्व में प्रदेश मे कामगार समाज के साथ हो रहे अन्याय व अत्याचार के संबंध सहित विभिन्न घटनाओं को ध्यान में रखते हुए व श्रीगंगानगर विधायक द्वारा कामगार समाज के अनुसुचित जाति के जेईएन के साथ मार-पीट और बदसलूकी को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि
जालेउ में दबंगों द्वारा कामगार समाज के परिवार के साथ मारपीट, खैरथल तिजारा में विधायक महंत बालक नाथ द्वारा जेईएन को डांटने के बहाने कामगार समाज की जाति का अपमान किया गया जिससे कामगार समाज की समाज की भावना आत हुई, रामसीसर भेडिवालिया गांव में कामगार समाज के मेघवाल जाति के व्यक्ति को आत्महत्या के लिए मजबुर करना, पूर्व प्रतिपक्ष नेता राजेंद्र कुमार बबेरवाल के घर पर हुई फायरिंग के मामले में मुख्य आरोपी पर तुरंत कार्रवाई करके भविष्य में में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु उचित कार्यवाही करें। इस अवसर पर संरक्षक श्रवण कुमार सोडा, मोहनलाल सैनी, राजलदेसर कामगार समाज अध्यक्ष जयचंद महावर,पवन मारू, फकीर चंद दानोदिया, भंवरलाल जसैल, वीरेंद्र कुमार बुनकर, गिरधारी लाल सैनी, सत्यनारायण सुथार, पूर्व पार्षद लालचंद पंवार, मेघवाल समाज अध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल, नितेश हर्षवाल, नंदलाल सैनी, शंकरलाल माली, महेश कुमार कोटवाल,गोविन्द पंवार, सहित सैकड़ों प्रबुद्ध जन उपस्थित थे।