पुलिस कप्तान के माही की दस्तक

सुरेंद्र शर्मा
सीकर (नवयत्न) । किन्नर समाज से प्रताड़ित माही शेखावत ने लगातार हो रहे अत्याचारों को लेकर पुलिस कप्तान प्रवीण नायक के यहां दस्तक दी है किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर माही शेखावत ने पुलिस कप्तान प्रवीण नायक को ज्ञापन देकर मारपीट बाल पकडने व धर्म परिवर्तन करने की शिकायत देते हुए रिपोर्ट दर्ज करने की गुहार की है माही ने ज्ञापन में बताया कि इस संबंध में रिपोर्ट दी गई थी लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई इस संबंध में जब किन्नर समुदाय से आपसी बात करने की कोशिश की गई तो समुदाय की पायल बाई पिंकी बाई व लवली बाई ने राजीनामा के नाम पर 25 लख रुपए की फिरौती मांगते हुए वापस साथ मिलाने की बात कही मांगी गई राशि नहीं देने पर तरह-तरह से परेशान करते हुए साथी ढोलक वादक कालू को भी जान से मारने की धमकी दी इन तमाम घटनाओं के सबूत भी उनके पास उपलब्ध है शेखावत आए दिन मारपीट करने पर उतारू होने वाली किन्नर समुदाय की तथाकथित पायल बाई पिंकी बाई व लवली बाई के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है

You might also like