सांसद जोशी ने भैरु बाबा के किए दर्शन

 

श्रवण सारस्वत 

रींगस(नवयत्न )। माननीय प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर वर्तमान वैश्विक ऊर्जा संकट के दौरान सादगी और मितव्ययिता का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करते हुए, राजस्थान भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद श्री सी.पी. जोशी ने बीती रात ‘चेतक एक्सप्रेस’ से यात्रा की। उनके रींगस रेलवे स्टेशन पहुंचने पर खंडेला विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री सुभाष जी मील के नेतृत्व में भाजपा रींगस मंडल के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। रेलवे स्टेशन पर कार्यकर्ताओं ने सांसद महोदय को साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर उनका आत्मीय अभिनंदन किया।

 

स्टेशन पर स्वागत के तत्पश्चात, सांसद श्री सी.पी. जोशी ने रींगस स्थित जन-जन के आराध्य भैरु बाबा के दर्शन किए तथा पूजा-अर्चना कर देश एवं प्रदेश की खुशहाली, शांति और समृद्धि की कामना की।

 

इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद श्री जोशी ने कहा कि वर्तमान में चल रहे युद्ध और उत्पन्न हुए होर्मुज संकट को देखते हुए माननीय प्रधानमंत्री जी ने पेट्रोल-डीजल की बचत और ऊर्जा में मितव्ययिता बरतने का जो आह्वान किया है, हम सभी देशवासियों को उस पर अमल करना चाहिए। उन्होंने पूर्ण आशा व्यक्त की कि शीघ्र ही कूटनीतिक प्रयासों से होर्मुज संकट सुलझ जाएगा और वर्तमान में विश्वभर में जारी ऊर्जा संकट भी जल्द समाप्त हो जाएगा।

 

भाजपा नेता विष्णु चुलेट भाजपा मंडल महामंत्री रोशन सितमका व युवा मोर्चा अध्यक्ष ओमप्रकाश लालू कोरखनया ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि सांसद महोदय के इस स्वागत समारोह एवं दर्शन कार्यक्रम में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष कमल सिखवाल, रींगस नगर पालिका उपाध्यक्ष अमित शर्मा, गिरिराज सिंह तंवर, मन की बात प्रभारी निर्मल सिंह, दीपक बाजिया, गोगराज भामू,ओम प्रकाश बुड़ी, महेन्द्र बधाला, आयुष कानूनगो, विजेन्द्र मील, महेन्द्र बावलिया, अंकित भातरा और सहित भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

You might also like