स्वास्थ्य जांच शिविर में 33 लोगों का बीएमडी टेस्ट
महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न) । रोटरी क्लब श्रीमाधोपुर सनराइज, जल बचाओ,पेड़ लगाओ,जीवन बचाओ समिति द्वारा 20 मई बुधवार को बोन मैरो डेंसिटी (बीएमडी) जांच शिविर का आयोजन एम एस हॉस्पिटल श्रीमाधोपुर में किया गया। शिविर में 33 लोगों का बीएमडी टेस्ट किया जाकर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया गया। शिविर संयोजक डॉ.माधव सिंह ने बताया कि शिविर में उपस्थित लोगों को बीएमडी जांच की सहायता से ओस्टियोपोरोसिस की पहचान, फ्रैक्चर की पहचान और इसके जोखिम को कम करने हेतु आवश्यक परामर्श दिया गया। यह शिविर हर महीने में दो बार आयोजित किया जाता है। शिविर में संजीव फ्रैंकलिन, सांवर मल मीणा, राजेश कुमार, राजकुमार बिजारणियां, दीपक जाटावत, वेदप्रकाश शर्मा, बंटी शर्मा समेत अनेक लोग उपस्थित थे।