वैश्य सामाजिक सेवा संगठन द्वारा शीतल जल सेवा कार्यक्रम शुरू

श्रीराम तिवाड़ी
नोखा (नवयत्न) । वैश्य सामाजिक सेवा संगठन का शीतल जल-सेवा कार्यक्रम लगातार तीसरे वर्ष का प्रथम चरण शुक्रवार 22 मई 2026 नागौर बस स्टैण्ड,नोखा पर शुरू हुआ। अध्यक्ष रोहित कोठारी ने बताया कि इसमें गर्मी में राहगीरों के लिए ठंडे पानी के केन की व्यवस्था की गई है जो की आगामी दिनों में निरंतर आवश्यकता अनुसार जारी रहेगी ।।आगामी चरण में शहर के अन्य स्थानों पर भी पानी के केन की व्यवस्था की जाएगी। इस कार्यक्रम के संयोजक नितेश राठी ने बताया की कार्यक्रम में समाजसेवी भंवरलाल करनानी, जयकिशन बागड़ी,संगठन के सचिव अभिषेक भूरा, दिनेश राठी,नीतेश राठी, पुलकित ललवानी, किशन लोहिया, वैभव मोदी, रोहित करनानी,ओम पूरी, बाबूराम, दिनेश पंचारिया आदि उपस्थित रहे।

You might also like