अभिरुचि शिविर मे योगा एवं प्राणायाम सिखाया

माजेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न) । पीएम श्री राउमावि श्रीमाधोपुर में चल रहे ग्रीष्मावकाशकालीन 15 दिवसीय अभिरुचि शिविर में प्रधानाचार्या डॉ.मधु चौधरी के सान्निध्य में शिविर के पाँचवे दिन योग शिक्षिका अंजना द्वारा बच्चों को योगा एवं प्राणायाम सिखाया गया। रेखा शर्मा ने सृजनात्मक गतिविधि के अंतर्गत बच्चों को थर्माकोल शीट से सुंदर क्राफ्ट बनाना सिखाया सुधीर चौधरी द्वारा बच्चों को बौद्धिक गतिविधियों में पहेलियां एवं अंताक्षरी प्रतियोगिता करवाई गई। शिविर में तीन श्रेणियों के अंतर्गत योगा ,व्यायाम, प्राणायाम , खेलकूद, पेंटिंग , क्राफ्ट, मूर्तिकला, संगीत तथा बौद्धिक गतिविधियों के माध्यमों से बच्चों का कौशल विकसित किया जा रहा है ।शिविर प्रभारी यादवेन्द्र भार्गव ने बताया कि कैम्प का समय प्रातः 7.30 से 10.30 तक है , इसमें कक्षा 6 से 8 तक का कोई भी विद्यार्थी भाग ले सकता है।

You might also like