वैश्य सामाजिक सेवा संगठन का शीतल जल सेवा कार्यक्रम का हुआ विस्तार

श्रीराम तिवाड़ी
नोखा (नवयत्न) । वैश्य सामाजिक सेवा संगठन का शीतल जल-सेवा कार्यक्रम लगातार तीसरे वर्ष के द्वितीय चरण में रविवार 24 मई 2026 को सुजानगढ़ रोड,नोखा पर किया गया।कार्यक्रम के संयोजक नितेश राठी ने बताया कि रोडवेज बस स्टैंड से शीतल जल सेवा की सफल शुरुआत के बाद आज सुजानगढ़ रोड में ठंडे पानी के केनो की व्यवस्था की गई है ताकि इस भीषण गर्मी में राहगीरों को ठंडा पानी उपलब्ध हो सके । अध्यक्ष रोहित कोठारी ने बताया कि इस चरण में श्री श्याम हनुमान मंदिर सुजानगढ़ रोड के यहाँ भी ठंडे पानी के केन रखाये गए। आगामी दिनों में भी जरूरत के हिसाब से शहर के अन्य स्थानों पर भी ठंडे पानी के केनो की व्यवस्था की जाएगी।
इस कार्यक्रम में संगठन के सचिव अभिषेक भूरा , दिनेश राठी, माधव झंवर, रोहित झंवर, पीयूष भूरा, किशन लोहिया, दिनेश झंवर,महेश तापड़िया, विशाल लाहोटी,यश चांडक,सुनील पींचा,रामदेव कठातला आदि उपस्थित रहे।

You might also like