महायज्ञ में बढ़ रही है भक्तों की भीड़, भंडारे में जीम रहे है हजारों श्रद्धालु

महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न) । मूंडरू के जालपाली धाम में साकेतवासी रामलखन दास महाराज की धूणी धाम में हरिचरण दास महाराज के सानिध्य में चल रहे 108 कुंडात्मक श्रीराम महायज्ञ में चौथे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। सुदर्शन दास महाराज ने बताया कि यज्ञाचार्य नंदन मिश्र के सानिध्य में 108 कुंडो पर 260 यजमान जोड़े आहुतियां प्रदान कर रहे है। चौथे दिवस तक यजमानों ने कुल 11 लाख 51 हजार आहुतियां प्रदान की। यज्ञब्रह्मा सुधांशु शास्त्री ने बताया कि महायज्ञ के चौथे दिवस की दोनों पारियों में पुरुष सूक्त, श्रीसूक्त, मूल रामायण सहित श्रीराम मंत्र की 5 लाख आहुतियां प्रदान की गई। चार दिवस में कुल 11 लाख 51 हजार आहुतियां यजमानों द्वारा प्रदान की गई। श्रृद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर पुण्य लाभ अर्जित किया। सीतारामजी मंदिर में पंडित विष्णु शर्मा, राकेश शर्मा ने यजमानों से रामार्चन, गवार्चन सहस्त्रार्चन कराया । भंडारे में 52 गांवों के करीब 20 हजार से अधिक श्रद्धालु रोजाना पंगत प्रसादी ग्रहण कर रहे है। वहीं दानदाता भी महायज्ञ में दूध, घी, चीनी, आटा सहित कई सामग्रियां व नकद राशि प्रदान कर रहे है। सुबह यजमानों व ब्राह्मणों को चाय नाश्ता, दोपहर में फलाहार, खिचड़ी, लस्सी, जूस सहित अन्य व्यंजन प्रदान किए जा रहे है। शाम को भोजन प्रसादी ग्रहण कर रहे है। वहीं महायज्ञ में करीब तीन सौ से अधिक कार्यकर्ताओ की 25 अधिक कमेटियां सेवाएं दे रही है। शाम के वक्त श्रद्धालु रामलीला मंचन देख रहे है। वहीं मंदिर परिसर से बाहर लगे झूलों लुफ्त उठा रहे है। महिलाएं जमकर खरीददारी कर रही है। दोपहर 12 से 3 बजे तक पूनम राजपूत एंड पार्टी द्वारा भजनों की रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई।

You might also like