श्री कृष्ण गोशाला परिसर में 4 बाथरूम एवं एक टॉयलेट लोकार्पण

महेंद्र खडोलिया 

श्रीमाधोपुर (नवयत्न)। श्री कृष्ण गोशाला अजीतगढ परिसर में आयुर्वेद विभाग पूर्व जिलाधिकारी वैद्य बिहारी लाल भट्ट द्वारा निर्मित 4 बाथरूम एवं एक टॉयलेट का लोकार्पण एवं भामाशाह सम्मान कार्यक्रम वयोवृद्ध शिक्षाविद् सूरजमल सिखवाल के मुख्य आतिथ्य एवं गोशाला पूर्व व्यवस्थापक रामकिशोर कारीगर की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम मुख्य वक्ता गायत्री परिवार के घनश्याम पारीक थे। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि गोशाला परिसर में शहर के लोग नहान आदि कार्य के लिए आते है, जिनके स्नान के लिए बाथरूम की आवश्यता लम्बे समय से थी। इनके निर्माण से शहर के लोगों को सुविधा मिलेगी। इससे पूर्व भगवान श्री कृष्ण एवं गौ माता के चित्र के समक्ष विधिवत दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। भामाशाह बिहारी लाल भट्ट ने कहा कि गोशाला की व्यवस्थाओं में सुविधाओं के विकास के लिए गोशाला प्रबंधन निरन्तर कार्य कर रहा है, ऐसे पुनीत कार्य में सभी को यथायोग्य सहयोग करना चाहिए। मुख्य वक्ता घनश्याम पारीक ने कहा कि वर्तमान गोशाला प्रबंधन कमेटी गत वर्षों से गौसेवा और गोशाला विकास में सराहनीय कार्य कर रही है। प्रत्येक व्यक्ति को इनके कार्यों में सहयोग करना चाहिए तथा कमेटी को भी आलोचनाओं से घबराने के बजाय अच्छे कार्यों को जारी रखना चाहिए। इसके बाद अतिथियों, भामाशाह परिवार द्वारा विधिवत पट्टिका का अनावरण करके बाथरूम एवं टॉयलेट गोशाला के सुपुर्द किए गए। गोशाला प्रबंधन अध्यक्ष चैतन्य मीणा व कार्यकारिणी ने भामाशाह परिवार को भगवान श्री कृष्ण व गाय का चित्र भेंट करके आभार व्यक्त किया। इस मौके पर गोशाला व्यवस्थापक महेश दीवान, उपाध्यक्ष महेंद्र जांगिड़, कोषाध्यक्ष मोहन लाल पारीक, सचिव मूलशंकर गोठवाल,भरत शर्मा, महेश रामावत, नीलकमल शिखवाल, संदीप जोशी, डॉ.कमलेश कांवर, दशरथ सिंह शेखावत, मुकेश यादव, घनश्याम आर्य, संजय रानीपुरा वाले, साधुराम मंगावा, सत्यनारायण नरेडी, दिनेश शर्मा, गोविंद नारायण शर्मा, कमलेश प्रभाकर, जीएल टेलर, जगदीश प्रसाद रानीपुरा वाले, करण सिंह बडगूजर, बलदेव कुमावत, श्याम सुंदर सैनी, पूरण प्रजापत, अक्षय कुमावत, मनीष चांदोलिया, हजारी लाल बड़सीवाल, प्रहलाद योगी, संदीप टेलर समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

इन भामाशाहो का हुआ सम्मान :

कार्यक्रम में गोशाला प्रबंधन अध्यक्ष चैतन्य मीणा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने वैद्य बिहारी लाल भट्ट, गजानंद भट्ट, मुरारी लाल भट्ट, राजेंद्र भट्ट, दामोदर भट्ट नरेंद्र भट्ट, सुभाष भट्ट, अनिल भट्ट, दिनेश भट्ट, सीताराम भट्ट, राहुल भट्ट, रौनक भट्ट, बबलू भट्ट का माल्यार्पण, साफा बंधवाकर सम्मान किया गया। वहीं कार्यक्रम में गत दिनों गोशाला परिसर में बालाजी मंदिर जीर्णोद्वार करवाने पर जगदीश प्रसाद सैनी का सम्मान किया गया।

You might also like