ईद-उल-जुहा पर्व पर ईदगाह में अदा की गई नमाज
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । जिले में ईद-उल-जुहा का पर्व धार्मिक श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। शहर की पुरानी मरकजी ईदगाह में बड़ी संख्या में मुस्लिम बंधुओं ने एकत्रित होकर ईद की नमाज अदा की। शहर ईमाम अनवार कादरी ने नमाज अदा करवाते हुए अमन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी। वहीं रतनगढ़ कीनई ईदगाह मस्जिद में ईद उल अजहा की नमाज मुख्य शहर काजी रज़ा मुराद अलवी एडवोकेट ने अदा करवाई। देश में अमन-चैन, खुशहाली की दुआ की। इस मौके पर विधायक पुसाराम गोदारा, रफीक मंडेलिया,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद चाकलान, कयूम गौरी, चरण सिंह कोका, अबजाल काजी, शरीफ छींपा, बबलू काजी, तस्लीम,बाबू काजी,उस्मान मणियार, महबूब सिक्का, मोईनुद्दीन खां, खालिद पठान, मुराद अली,सलामत,रज़ा अली, जावेद भाटी, मुबारिक नागरा, ईदू चैजारा, ईसाक बिसायती , रोशन अली , जाकीर हुसैन, कालू चौधरी, मौ.एजाज, अफ़ज़ल काजी, सदाम लिलगर, सफीक,छोटू मिरासी,अयूब अली,कपील मिरासी, सदाम अलवी आदि सैकड़ों मुस्लिम भाई मौजूद थे।