मौसम ने ली करवट, धूलभरी आंधी से बदला मौसम का मिजाज
निसं
खेतड़ी नगर (नवयत्न) । क्षेत्र में गुरुवार को दिनभर भीषण गर्मी का प्रकोप बना रहा। तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते बाजारों व सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा तथा लोग घरों में दुबके नजर आए। दोपहर के समय तापमान और उमस के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। गुरुवार शाम करीब साढ़े छह बजे मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज अंधड़ के साथ धूलभरी आंधी चलने लगी। देखते ही देखते आसमान में मिट्टी का गुब्बारा छा गया और चारों ओर अंधेरा जैसा माहौल बन गया। तेज हवा के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा तथा कई जगहों पर धूल उड़ने से आवाजाही प्रभावित रही।
अचानक बदले मौसम के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली।