कुन्नी लाल ओला बने राष्ट्रीय किसान मोर्चा (पंजीकृत संगठन) के प्रदेश अध्यक्ष
कृष्ण कुमार गाँधी
सूरजगढ़ (नवयत्न)। कुन्नी लाल ओला निवासी कुलोठ खुर्द को राष्ट्रीय किसान मोर्चा (पंजीकृत संगठन) का राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। ओला के मनोनयन को लेकर पुरे क्षेत्र के किसानों में खुशी का माहौल बना हुआ है। राष्ट्रीय किसान मोर्चा (पंजीकृत संगठन) के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा ओला के संगठन की नीतियों, विचारों एवं उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने सहित किसानों की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाने पर सचिन सरोहा के निर्देश पर राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। ओला ने कहा कि वो पूर्ण ईमानदारी व निष्ठा के साथ संगठन में अपने कृतव्य का निर्वहन करेंगे।