पुलिस ने एक ही दिन में किया चोरी का खुलासा 

 

निसं

सुजानगढ़ (नवयत्न)। चोरी के मामले में कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को एक ही दिन में गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली सीआई बैगाराम मीणा ने बताया कि बसन्ती खेतान एडवोकेट ने अपने निर्माणाधीन मकान से बिजली तथा पानी की फिटिंग का सामान, सैनेट्री सहित कुल एक लाख के सामान के चोरी हो जाने का मामला थाने में दर्ज करवाया था। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए एक ही दिन में आरोपी गौतम पुत्र गणेश, निवासी वाल्मिकी बस्ती सुजानगढ को गिरफ्तार कर आरोपी की निशानदेही से चोरीशुदा सामान भी बरामद कर लिया। पुलिस ने मुल्जिम् को ए.सी.जे.एम. कोर्ट में पेश किया, जहां पर न्यायाधीश ने उसे जेल भेजे जाने के आदेश दिए। अभियोजन पक्ष की ओर से अभियोजन अधिकारी महेश नेहरा, एडवोकेट रजनीकांत सोनी ने पैरवी की।

You might also like