पुण्यतिथि पर धर्मपत्नी द्वारा मंदिर के बाहर वाटर-कूलर लगाया

महेंद्र खडोलीया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न) । अजीतगढ़ -चौंमू सड़क मार्ग पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अजीतगढ़ से कुछ आगे बांयी तरफ स्थित बड़ के बालाजी मंदिर परिसर में स्वर्गीय विनोद कुमार जोशी (सेवानिवृत्त बैंक-अधिकारी) सुपुत्र स्वर्गीय जानकी लाल जोशी की प्रथम पुण्यतिथि पर उनकी मधुर-स्मृति में उनकी धर्मपत्नी ज्योति जोशी ( सेवानिवृत्त शिक्षाविद्) ने वाटर- कूलर लगाकर पुण्य का काम किया है। मंदिर पुजारी पूर्व पार्षद मक्खनलाल स्वामी ने बताया कि यहां लगाए गए वाटर कूलर से इस भीषण गर्मी के मौसम में मंदिर में आने वाले श्रद्धालुगणों एवं राहगीरों को अत्यंत राहत मिलेगी। इस अवसर पर मंदिर पुजारी पूर्व पार्षद मक्खनलाल स्वामी, सत्यनारायण जोशी, अमित पारीक, आदित्य शर्मा,रामू जोशी,बसंत रामसेवका, नरोत्तम स्वामी समेत अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

You might also like