भामाशाह गोयल द्वारा महाविद्यालय को दिए गए सोलर सिस्टम का कार्य पूर्ण
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । मां जालपा देवी राजकीय महाविद्यालय तारानगर में भामाशाह ताराचन्द गोयल, विमी गोयल व परिवार द्वारा अपने पूज्य पिता स्व. राधाकृष्ण भगत एवं माता स्व. नारायणी देवी भगत की पुण्य स्मृति में विज्ञान भवन के नवनिर्मित कक्षा-कक्षों के लिए दिए गए 30 किलोवॉट के सोलर सिस्टम का कार्य पूर्ण हो गया है। भामाशाह गोयल ने विज्ञान भवन के नवनिर्मित कक्षा-कक्षों के लोकार्पण समारोह में यह सोलर सिस्टम लगाने की घोषणा की थी जिसका कार्य पूर्ण हो गया है। महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. सत्यवती बुडानियां एवं समस्त स्टाफ ने महाविद्यालय में सोलर सिस्टम लगवाने पर भामाशाह गोयल परिवार का आभार जताया है।