पीएम श्री विद्यालय में 15 दिवसीय समाज सेवा एवं अभिरुचि शिविर का हुआ भव्य समापन

ललित दाधीच
राजलदेसर (नवयत्न) । पीएम श्री श्री यूनियन क्लब राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजलदेसर में आयोजित 15 दिवसीय समाज सेवा शिविर एवं अभिरुचि शिविर का समापन समारोह राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक सुशील शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। समापन समारोह को संबोधित करते हुए सुशील शर्मा ने कहा कि समाज सेवा शिविर विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐसे शिविरों के माध्यम से छात्राओं में अनुशासन, सृजनशीलता, आत्मविश्वास एवं परिश्रम जैसे गुणों का विकास होता है। उन्होंने छात्राओं को नियमित स्वाध्याय करने की प्रेरणा देते हुए कहा कि निरंतर अध्ययन से मानसिक विकास के साथ-साथ जीवन में सफलता के नए आयाम स्थापित किए जा सकते हैं।शिविर के दौरान आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। पंद्रह दिनों तक चले इस शिविर में छात्राओं ने विद्यालय सौंदर्यकरण, अल्प बचत, उपभोक्ता संरक्षण, प्राथमिक उपचार, पर्यावरण संरक्षण, सिलाई प्रशिक्षण, पक्षियों के लिए परिंडे निर्माण सहित विभिन्न रचनात्मक एवं सामाजिक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर के माध्यम से छात्राओं को सामाजिक सरोकारों, सेवा भावना तथा आत्मनिर्भरता का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिससे उनमें सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूकता विकसित हुई। इस अवसर पर शिविर प्रभारी मनोज सारस्वत , कन्हैयालाल जांगिड़ , कंचनलता पुरोहित, प्रतिभा दर्जी, रचना पारीक, सरिता सैनी सहित विद्यालय स्टाफ एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

You might also like