जन्म दिवस पर किया सम्मान

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ में पेंशनर समाज भवन में मई माह में जन्म दिवस वाले पेंशनर्स का सम्मान समारोह सत्यनारायण सेवदा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुकुंदाराम नेहरा , ओम प्रकाश इंदौरिया मंचासीन अतिथि थे। कार्यक्रम का प्रारंभ सामूहिक प्रार्थना से किया गया । प्रभुदत्त माली , महेंद्र कुमार शर्मा और सत्यनारायण शर्मा ने भजनों की प्रस्तुति दी । रामदेव शर्मा , ओम प्रकाश जांगिड़ , मुकुंदा राम नेहरा, ओ.पी. इंदौरिया ने कार्यक्रम को संबोधित किया। चंद्र प्रकाश शर्मा, रामचंद्र पूनिया, पांचराम मेघवाल, नोपाराम , मुकुंदाराम नेहरा, वेद प्रकाश पंवार , ओमप्रकाश माली, भंवरलाल नाई, गोविंद सिंह चौहान , सुगनचंद , धनराज स्वामी, शंकर लाल , श्याम सुंदर भोजक और ओमप्रकाश इन्दौरिया का इस माह में जन्मदिवस होने पर माला पहनाकर , तिलक लगाकर और मिष्ठान खिलाकर सम्मान किया गया। एडवोकेट रामावतार ठठेरा , प्रभुदत्त माली और सत्यनारायण शर्मा ने पेंसनर समाज को आर्थिक सहयोग प्रदान किया।अध्यक्ष सत्यनारायण सेवदा ने सभी का आभार प्रकट किया ।कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद अनवर कुरैशी ने किया।

You might also like