रक्तदान शिविर का आयोजन
अबूबकर बल्खी
लाडनूं (नवयत्न) । ब्लॉक के गांव गेनाणा की युवा टीम द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। पूर्व उप प्रधान लिछमा देवी मेघवाल, पूर्व जिला परिषद सदस्य चुकी देवी मेघवाल पत्नी कालूराम गेनाणा राजस्थान शिक्षक संघ के अध्यक्ष नानू राम गोदारा, रामदेव चोयल , चौधरी हुकमाराम चोयल व सुमित्रा चोयल निदेशक बिरधा शिक्षण संस्थान गेनाणा ने फीता काट कर शिविर का शुभारंभ किया। गेनाणा में इस प्रकार के रक्तदान शिविर का पहली बार आयोजन हुआ है जिसमें युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। निम्बी जोधा थाना के थानेदार सिद्धार्थ प्रजापत ने भी शिविर का निरीक्षण करते हुए खुद ने भी अपना रक्तदान किया।
शिविर में जगदीश कासनियां व कृष्ण गोपाल कासनियां निदेशक कृष्णा शिक्षण संस्थान रताऊ, विकास बुरड़क, युवा नेता संग्रामाराम ढाका, शिक्षाविद् रामप्रसाद जाखड़ और भाजपा पदाधिकारी अर्जुन सिंह ने पहुंचकर युवाओं का हौंसला बढ़ाया। दोपहर शिविर समाप्ति तक 117 यूनिट रक्त का संग्रहण हुआ। शिविर में शिक्षक नेता नानू राम गोदारा ने अपनी की बेटी प्रियंका पौत्र नरेन्द्र गोदारा सहित तीन पीढ़ियों ने एक साथ रक्तदान किया।