एनएसएस स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय में पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । माँ जालपा देवी राजकीय महाविद्यालय, तारानगर में राष्ट्रीय सेवा योजना के अन्तर्गत विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. मूलचन्द ने पौधा लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्राचार्य ने स्वयंसेवकों एवं विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में पर्यावरण अनुकूल आदतों को अपनाने की बात कही। कार्यक्रम अधिकारी अन्नु महला ने बताया कि कार्यक्रम में महाविद्यालय स्टाफ, स्वयंसेवकों एवं विद्यार्थियों ने महाविद्यालय के उद्यान में पौधे लगाए और पौधों की देखरेख का संकल्प लिया। कार्यक्रम महिला महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. हीरालाल, हंसराज परिहार, सरिता, अंकिता चौधरी, कमल कुमार, गोगराज निठारवाल, ममता रानी, अमन रोकणा, राधाकृष्ण आदि महाविद्यालय स्टाफ तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे।
इसी प्रकार राजकीय महिला महाविद्यालय, तारानगर में भी विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर एनएसएस स्वयंसेविकाओं ने महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण किया व पक्षियों के लिए परिंडों में पानी की व्यवस्था की। एनएसएस प्रभारी डॉ. अंकिता गोयल ने छात्राओं को प्लास्टिक का उपयोग न करने एवं पर्यावरण को स्वच्छ रखने की शपथ दिलाई। प्राचार्य हीरालाल ने पर्यावरण दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए सभी से पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीरदारी निभाने की अपील की।