अधिकमास में गूंजा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, भक्ति में सराबोर हुए श्रद्धालु

विनोद स्वामी 

मुकुंदगढ़ (नवयत्न)। ठड्डे वाले बालाजी मंदिर में अधिकमास के महीने में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में रंग बिरंगे फूलो एवं रोशनी से विशेष सजावट की गई। मंदिर पुजारी सुभाष शर्मा के आचार्यत्व मे भक्तो ने संगीत मय हनुमान चालीसा का पाठ कर बालाजी महाराज का गुणगान किया । महा आरती कर बाबा के आमरस का भोग लगाकर भक्तो को भोजन प्रसादी खिलाई गई। इस मौके पर बड़ी संख्या मे भक्त गण उपस्थित रहे।

You might also like