महेंद्र चांदवा के ओबीसी प्रदेश मंत्री बनने पर ग्रामीणों ने किया भव्य अभिनंदन
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । ढाणी कुम्हारान गांव में भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा राजस्थान के नवनियुक्त प्रदेश मंत्री महेंद्र चांदवा के प्रथम बार गांव आगमन पर ग्रामीणों, प्रबुद्धजनों एवं समाज बंधुओं द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर गांव में उत्साह का माहौल रहा तथा ग्रामीणों ने माल्यार्पण एवं साफा पहनाकर उनका स्वागत किया।
कार्यक्रम में संत सानिध्य के रूप में संन्यास आश्रम के पीठाधीश्व कृष्ण गिरी महाराज एवं कबीर आश्रम राजगढ़ के श्रद्धेय रतन दास जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। संतों ने महेंद्र चांदवा को नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए समाज सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया।
इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि महेंद्र चांदवा को प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना पूरे क्षेत्र के लिए गौरव और सम्मान का विषय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व एवं कार्यशैली से संगठन को नई ऊर्जा एवं मजबूती प्राप्त होगी। इस मौके पर गांव के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।
इसके अलावा तारानगर सर्किल के निकट सर्वसमाज के नागरिकों द्वारा चांदवा के सम्मान में भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों एवं युवा साथियों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर महेंद्र चांदवा का पुष्पमालाओं एवं साफा पहनाकर अभिनंदन किया तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन जसवंत स्वामी, उदमीराम आईतान, रामचन्द्र आईतान, मदन गुरी, वीरबहादुर सिंह राठौड़ लीलाधर सरपंच, गोपीराम आईतान, छगनलाल, कृष्णकुमार, रमेश किरोड़ीवाल, गोपीराम फौजी, श्रीराम, भानीराम, भगवानाराम, पेशियां, हुणताराम, सीताराम बाबरिया, गिरधारी, विनोद बाबरिया, राजेन्द्र बागोरिया, डॉ. योगेश, भूराराम, गोरीशंकर, राजवीर सिंहमार, बनवारी बाबरिया, नरसाराराम घेऊवा सहित अनेक प्रतिष्ठित नागरिकों एवं समाज बंधुओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।