मित्तल परिवार की ओर से गौ सेवा के लिए सराहनीय पहल
प्रदीप कुमार सैनी
दांतारामगढ़ (नवयत्न) । भामाशाह बनवारी लाल मित्तल परिवार द्वारा बीमार गौ माता के लिए प्रतिदिन 50 किलो हरा चारा उपलब्ध करवाए जाने की घोषणा की गई हैं। भामाशाह प्रेरक घीसालाल छीपा ने बताया कि कोलकाता प्रवासी व दांता निवासी बनवारी लाल मित्तल और आभा मित्तल के पुत्र कृष्णा मित्तल की ओर से ओम गौ सेवा केंद्र दांता में बीमार एवं घायल गायों के लिए यह सेवा शुरू की जा रही है। घीसालाल छीपा ने बताया कि प्रतिदिन 50 किलो हरा चारा प्रदान किया जाएगा और यह सेवा लगातार दो महीने तक जारी रहेगी। उन्होंने मितल परिवार की इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास पशु कल्याण के साथ-साथ लोक‑समान्य में भी सकारात्मक संदेश फैलाते हैं।