कायमखानी समाज ने लखारा का किया अभिनंदन

अबूबकर बल्खी
लाडनूं (नवयत्न)। सामाजिक सरोकार एवं जनहित कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले लखारा समाज अध्यक्ष एवं बड़ी ईदगाह कमेटी के सचिव हाजी बाबूलाल लखारा को उनकी सेवा और समर्पण के लिए कायमखानी विकास परिषद द्वारा सम्मानित किया गया। परिषद की ओर से आयोजित समारोह में लखारा को शॉल, साफा एवं अभिनन्दन पत्र भेंट कर उनकी सराहना की गई। वक्ताओं ने कहा कि लखारा ने सदैव समाज के विकास, आपसी भाईचारे को प्राथमिकता देते हुए कार्य किए हैं। इस अवसर पर कायमखानी विकास परिषद के अध्यक्ष पूसे खान,, उपाध्यक्ष शबीर खान लाडवान, प्रसिद्ध शायर यासीन अख्तर, यासीन खान फतेहखानी सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने उनके सामाजिक योगदान की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की सराहना की। लोगों उन्हें सम्मान के लिए शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ भविष्य की कामना की है।

You might also like