मेगा टेस्ट के विजेता विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न)। सोनी नर्सिंग कोचिंग सेंटर, तारानगर द्वारा विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रतिभा को निखारने एवं प्रतिस्पर्धात्मक माहौल तैयार करने के उद्देश्य से मेगा टेस्ट एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रतिष्ठित चिकित्सकों ने सहभागिता कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ देवीलाल जोशी एवं राजेंद्र सोनी राजकीय चिकित्सालय, तारानगर रहे। वहीं संजीवनी हॉस्पिटल से डॉ धर्मेंद्र शर्मा एवं कुलदीप शर्मा, जीवनधारा हॉस्पिटल, तारानगर से डॉ राकेश एवं डॉ सरफराज तथा डॉ अनुराग शर्मा ने भी कार्यक्रम में विशेष रूप से शिरकत की। मेगा टेस्ट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में गगनदीप सिंह ने प्रथम स्थान, सविता ने द्वितीय स्थान, कविता ने तृतीय स्थान तथा नीतू कंवर ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। विजेता विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। संस्थान के संचालक राजीव सोनी ने बताया कि सोनी नर्सिंग कोचिंग सेंटर पिछले 16 वर्षों से क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं मार्गदर्शन प्रदान कर रहा है। संस्थान से बड़ी संख्या में विद्यार्थियों का विभिन्न सरकारी सेवाओं एवं स्वास्थ्य विभाग में चयन हो चुका है। उन्होंने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।