पालिका क्षेत्र में दिन में जलती विधृत पोलों पर स्ट्रीट लाइट

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ नगरपालिका द्वारा संचालित स्ट्रीट लाइटों का खस्ता हाल है रात्रि में बंद रहने से अंधेरा एवं दिन में जलते रहना अब आम बात हो गई है। आए दिन रात्रि में स्ट्रीट लाइटें फाल्ट होकर बंद हो जाती है फिर काफी दिनों तक उनको दुरस्त नहीं किया जाता है, तब लोगों को अंधेरे में ही रहने पर मजबूर होना पड़ता है। इस विषय को लेकर भाजपा पूर्व शहर मण्डल अध्यक्ष अरविन्द इंदौरिया ने नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी डॉ सहदेव चारण को पत्र लिखकर अवगत कराया एवं इसकी प्रतिलिपि जिला कलक्टर चूरू एवं उपखण्ड अधिकारी को भी प्रेषित की है। इन्दौरिया ने स्ट्रीट लाइट के रखरखाव एवं बंद चालू करने वाले ठेकेदार एवं नगरपालिका प्रशासन में मिलीभगत का आरोप लगाते हुए बताया कि सम्बंधित ठेकेदार एवं नगरपालिका बीच हुए करार के अनुसार स्ट्रीट लाइटों का रखरखाव , बंद चालू करना एवं फाल्ट निकालने कार्य नहीं किया जा रहा है। जनप्रतिनिधियों के द्वारा समय – समय पर शिकायतें करने के बाद भी नगरपालिका प्रशासन द्वारा सम्बंधित ठेकेदार पर कोई कार्यवाही नहीं करना एवं मनमर्जी से कार्य करते रहने की छूट देते रहना मिलीभगत होना दर्शाता है। इंदौरिया ने बताया की फाल्ट होकर दिन रात स्ट्रीट लाइटों के जलते रहने से विद्युत विभाग के आम उपभोक्ताओं को अनावश्यक विद्युत विपत्र की आर्थिक मार को झेलना पड़ता है। जहां एक ओर देश के प्रधानमंत्री वैश्विक महा संकट के समय देश को पेट्रोल एवं बिजली बचत का संदेश देते है वहीं दूसरी ओर नगरपालिका प्रधानमंत्री के विजन को फैल करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे है। इंदौरिया ने पत्र के माध्यम से शहर में पथ प्रकाश के लिए संचालित स्ट्रीट लाइटों को ठीक समय पर बंद – चालू करने, तुरंत फाल्ट निकालने एवं समय पर करार के मुताबिक कार्य करने हेतु ठेकेदार को पाबन्द करने का आग्रह किया।

You might also like