भगवान श्रीराम मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन, श्रद्धालुओं ने प्रदेश की समृद्धि के लिए की विशेष पूजा-अर्चना
निसं
खेतड़ी (नवयत्न) । खेतड़ी कस्बे के ऐतिहासिक मुंछो वाले भगवान श्रीराम मंदिर में बुधवार को देवस्थान विभाग की ओर से धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने प्रदेश की समृद्धि के लिए विशेष पूजा अर्चना की गई। मंदिर में पंडित सुरेश शर्मा आशिष शर्मा के सानिध्य में विधायक इंजी धर्मपाल गुर्जर ने पूजा अर्चना कर खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में विधायक इंजी धर्मपाल गुर्जर ने बताया कि राजस्थान के वैभव, विकास एवं समृद्धि की मंगलकामना के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं देवस्थान विभाग द्वारा विशेष पूजा-अर्चना एवं मंगलकामना कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। राजस्थान एवं झुंझुनूं की पावन भूमि को नमन करते हुए प्रदेश के सर्वांगीण विकास, सुख-समृद्धि और जनकल्याण के लिए विशेष धार्मिक अनुष्ठान एवं पूजा-अर्चना की गई। जिला प्रशासन एवं देवस्थान विभाग ने आमजन से कार्यक्रम में सहभागिता कर प्रदेश की उन्नति और खुशहाली के लिए सामूहिक प्रार्थना करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेकर मन को शुद्ध करना चाहिए। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को जीव जंतुओं की रक्षा के लिए आगे आकर कार्य करने चाहिए। मनुष्य की पवित्र आत्मा एवं धार्मिक अनुष्ठानों से भगवान की दृष्टि को पाया जा सकता है। मनुष्य को अपने जीवन में शुद्ध एवं सहकारी होना चाहिए, ताकि ईश्वर अपनी कृपा अपने भक्तों पर बनाकर रख सकें। हिंदू धर्म में देवी-दवताओं पूजन मात्र से ही दया दृष्टि को हासिल किया जा सकता है। कार्यक्रम के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण भी किया गया। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष विजेश शाह, पूर्व सरपंच फतेहसिंह, ईश्वर पांडे, कैलाश स्वामी, नगेंद्र सिंह सोढ़ा, जिला महामंत्री निखिल शर्मा, पवन कुमार, प्रमोद कुमार, डॉ सोमदत्त भगत, बबलू अवाना, तहसीलदार सुनील कुमार मील, ईओ नागरमल गुर्जर, एसआई सुनील सैनी, सुखराम गुर्जर, संदीप शर्मा, ज्योति भारद्वाज, शशि सैनी, कालीचरण गुप्ता, विद्याधर, पवन शर्मा, अमरचंद शर्मा, रिषभ शर्मा सहित अनेक लोग मौजूद थे।