प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 12 साल के उपलक्ष में नारी चौपाल व धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन
निसं
सूरजगढ़ (नवयत्न) । माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सफल एवं गौरवशाली नेतृत्व के 12 साल विश्वास के, विकास के जनकल्याण एवं विकसित भारत के संकल्प को साकार करने व मोदी जी की दीर्घायू को लेकर पूर्व सांसद व महिला मोर्चा प्रदेश प्रभारी संतोष अहलावत के मार्ग दर्शन मे भाजपा नगर मंडल द्वारा श्री श्याम दरबार मंदिर मे पूजा अर्चना व विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान उपखंड अधिकारी स्वाति झा के नेतृत्व व पूर्व चेयरमैन पार्वती देवी की अध्यक्षता में राजीविका, महिला अधिकारिता विभाग एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वाधान में नारी चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपखंड अधिकारी स्वाति झा ने उपस्थित महिलाओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, सरकारी जन कल्याणकारी योजनाओं सहित महिला सुरक्षा अधिकारों की जानकारी दी। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार, महामंत्री संतोष कुमावत, विकास शर्मा, मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सैनी, ब्लॉक परियोजना प्रबंधक दीपक कुमार, सीडीपीओ सीमा, महिला एवं अधिकारिता विभाग पर्यवेक्षक सरिता, पूर्व चेयरमैन नरेश वर्मा, सुरेंद्र चेतीवाल, विनोद शर्मा, पूर्व कोषाध्यक्ष सेवाराम गुप्ता, राजपाल काजला, कविता सैनी, अशोक शर्मा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा, रूक्मानंद सैनी, सत्यवीर धींवा, लाखु मंडल अध्यक्ष प्रमोद डैला, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र भाटिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय गोयल, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश जांगिड़ सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।