गौ सेवा की मिसाल बना सांवरिया गौ भक्त मंडल हजारों बेजुबानो को दिया नया जीवन

नवरतन वर्मा
चूरू (नवयत्न)। जिले के रतनगढ़ शहर में युवाओं द्वारा पिंजरा पोल गौशाला चूरू मार्ग पर सांवरिया गौ भक्त मंडल पिछले 15 वर्षों से बेसहारा, बीमार , अंधी, लूली ,लंगड़ी गौवंश के लिए जीवन रक्षक बनकर उभरा है। वर्षों से प्रतिदिन प्रातःकाल होते ही मंडल के सदस्य गौ शाला आकर अपना अपना कार्य भार संभालकर गौ सेवा शुरू करते है।लम्पी महामारी के दौरान मंडल के सदस्यों ने सैकड़ो ही नहीं,बल्कि हजारों गोवंशों को नया जीवन प्रदान किया था। यह मंडल गौमाता की नि:स्वार्थ सेवा की प्रेरणादायक मिसाल बनकर नगर में उभरा है। इस गौ भक्त मंडल के युवाओं ने पिंजरापोल गौशाला में नगर के भामाशाहों द्वारा आर्थिक सहयोग लेकर गौ माताओ के लिए लगभग 60 लाख रुपए की लागत से दो लंबे चौड़े टीन शेड और चारों तरफ दीवार, चारे की खेल गौ माताओं को छाया और आराम से चाराचर सके बनाया है। मंडल ने शहर की वीर हनुमान गौशाला में लगभग 7 से 8 लाख रुपए की लागत से वहां भी टीन शेड व अन्य निर्माण कार्य कराये है । नगर के पश्चिम की तरफ परमहंसों की समाधियों के पास भी चारे पानी की बड़ी खेल बना कर दी है ।

इसी क्रम में शिवधोरा स्थल पर भी गौ माता के लिए चारा पानी की एक बड़ी खेल बना कर दी है। जिससे गौ माता आसानी से चारा चर रही है। मंडल की खास बात यह है कि मंडल के अधिकांश सदस्य व्यापारी, युवा और नौकरीपेशा है । लेकिन प्रातः अपना समय प्रबंधन कर नियमित रूप से वर्षों से सेवा करते आ रहे है। यह संस्थान मात्र एक सौ रुपए अनुदान से शुरू हुआ था। उस समय आर्थिक बड़ी चुनौती थी। लेकिन युवाओं की लगन सेवा कार्यों को देखकर अब भामाशाह और नगर निवासी पूरा सहयोग करने लगे हैं ।शहर में आवारा घूमते शहर के बाहर दूर-दूर तक असहाय भटकते गोवंशों को भी मंडल चारा पानी की प्रति दिवस व्यवस्था करता है। यहां केवल गोवंश ही नहीं बल्कि अन्य बेजुबान पक्षियों को भी प्रतिदिन दाने में ज्वार डाली जाती है। गौ भक्त मंडल के ललित चौधरी, रामगोपाल चौधरी, महेश सांगानेरिया, संजय चौधरी, अशोक चौधरी, रौनक बाजोरिया, बाबूभाई सिंधी, कैलाश, प्रकाश, चंद्रप्रकाश, विकाश,योगेंद्र चौधरी, सचिन व जतिन चौधरी सहित अनेकों सदस्य इस सेवा कार्य में लगे हुए हैं।

You might also like