जन सुनवाई में उठी अनेक समस्याएं

निसं
सुजानगढ़ (नवयत्न)। स्थानीय पंचायत समिति में गुरुवार को आयोजित जनसुनवाई में अतिरिक्त जिला कलेक्टर संतोष मीणा, तहसीलदार गिरधारीलाल पारीक ने परिवादियों की जन समस्याएं सुनी। जनसुनवाई में वार्ड 57 के निवासी प्रभात पींचा ने बंद गली के अवरुद्ध किये गए नाले को खोलने की मांग की। पींचा ने कहा कि मौहल्ले के अन्य लोगों के द्वारा नाले को अवरुद्ध कर दिया गया है, जिस कारण पानी निकासी के लिए उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी प्रकार सुजानगढ़ के कोतवाली थाने में लंबे समय से कार्यरत पुलिस कर्मियों के स्थानांतरण की मांग उठी। मोहम्मद अजरूद्दीन ने ज्ञापन देकर बताया कि कोतवाली थाने में ऐसे कई पुलिसकर्मी हैं, जो कई वर्षों से डटे हुए है।

जिस कारण कानून व्यवस्था निष्पक्ष नहीं है। उन्होंने वर्षों से पदस्थापित पुलिस कर्मियों का तबादला करने की मांग की है। इसी प्रकार विनोद खटीक ने सुजानगढ़ में बढ़ रही नशा खोरी पर पाबंदी लगाने की मांग की है। नशे खोरी से युवा दल – दल में फंस रहे है। जनसुनवाई में सामाजिक सुरक्षा अधिकारी बाबूलाल, अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मंजू पंवार, विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियंता अनिल बरवड, बीसीएमएचओ डॉ. भूपेंद्र, सहायक विकास अधिकारी रामानंद फलवाडिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

You might also like