सरकारी अस्पताल में घुटने , बवासीर एवं बच्चेदानी के ऑपरेशन हुए

महेंद्र खोदोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न) । सीएचसी श्रीमाधोपुर में बच्चेदानी , बवासीर और घुटने के ऑपरेशन किए गए ।सीएचसी प्रभारी एवं स्त्री प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. कमल यादव ने बताया कि अत्यधिक माहवारी एवं गांठ से पीड़ित मरीज की बच्चेदानी का ऑपरेशन “ओपन तकनीक “से सीनियर सर्जन डॉ. शंकर लाल जाट एवं ऐनिस्थेटिक डॉ. ओमप्रकाश सामोता की टीम द्वारा किया गया ।गंभीर बवासीर से पीड़ित मरीज का ऑपरेशन आधुनिक दर्द रहित “ स्टेपलर तकनीक “ द्वारा डॉ शंकर लाल जाट एवं एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. ओमप्रकाश सामोता द्वारा किया गया ।इसके साथ ही घुटने की हड्डी के फ्रैक्चर से पीड़ित मरीज के घुटने का ऑपरेशन हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ अशोक कुमार यादव एवं डॉ. ओम प्रकाश सामोता द्वारा किया गया। सभी ऑपरेशन माँ योजना के अंतर्गत नि:शुल्क किए गए । ऑपरेशन में केदार मल सैनी का भी सहयोग रहा ।

You might also like