कार्यकारिणी का गठन व सौंपा ज्ञापन

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । राजस्थान पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी संघ की शाखा की नयी कार्यकारीणी का गठन रतनगढ़ पंचायत समिति वीसी रूम में आयोजित संघ की बैठक में किया गया। नव गठित कार्यकारीणी का निर्विरोध गठन करते हुए अति. प्रशासनिक अधिकारी मोहनसिंह राठौड़ को संरक्षक तथा सहायक प्रशासनिक अधिकारी अनिल पारीक को संयोजक नियुक्त किया गया। प्रभुसिंह राठौड़ को अध्यक्ष, लीलाधर चंदेल को उपाध्यक्ष, रहीससिंह महला को महामंत्री, श्रीमती संजू मूंड को महिला सचिव, राजूराम श्योराण को कोषाध्यक्ष, शिशपाल शर्मा को सचिव, बीरबलराम सांसी को जिला प्रतिनिधि एवं मनोज चारण को प्रवक्ता नियुक्त किया गया। पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार सूडा द्वारा नवीन कार्यकारीणी के गठन पर हर्ष प्रकट करते हुए कार्यभार सौंपा। नवगठित कार्यकारणी ने प्रथम बैठक के बाद ग्रामीण सेवा शिविर 2026 के पूर्ण बहिष्कार का ज्ञापन विकास अधिकारी कार्यालय के सहायक लेखाधिकारी दौलत स्वामी को सौंपते हुए ग्रामीण सेवा शिविरो के बहिष्कार के माध्यम से आंदोलन को तेज किया। बैठक में ताराचंद जाखड़, नानूराम जाट, भगवानाराम, हरीश स्वामी, ममता जोगी, सुनिता, नंदनसिंह, सोमवीर, दिलीप बुडानिया, संजय सरोवा, हरीश जांगिड़, निधी, सजन मीणा, पवन नायक, धनराज, शंकरलाल, मनफूल, जवाहरसिंह, सुनिता स्वामी, गजेन्द्रसिंह, पूजा बुनकर, श्रवण कुमार, जगदीशप्रसाद मेघवाल सहित अन्य मंत्रालयिक कार्मिक उपस्थित रहे।

You might also like