215 मरीजों की हुई नि:शुल्क नेत्र जांच, 37 मोतियाबिंद मरीजों का ऑपरेशन के लिए चयन

विनोद स्वामी 

मुकुंदगढ़ (नवयत्न)। कस्बे के मुख्य बाजार के निकट चौधरी फार्म हाउस में रामप्रताप चौधरी चेरिटेबल फाउंडेशन की ओर से निशुल्क नेत्र जांच चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में जयपुर के डॉ शंकरा आई हॉस्पिटल की चिकित्सकीय टीम ने रोगियों की जांच की। शिविर संयोजक निवर्तमान चेयरमैन मनीष चौधरी ने बताया कि शिविर में 215 रोगियों की जांच की गई। 37 रोगियों का मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयन किया गया।जिनके ऑपरेशन जयपुर में किए जाएंगे।पूर्व चेयरमैन विष्णुकांत चौधरी,नंदलाल व संजय चौधरी ने चिकित्सकों का सम्मान कर आभार जताया।इससे पहले दीप प्रज्जवलित कर शिविर की शुरुआत की गई। इस मौके पर विनोद बिर्ख,रक्षपाल शर्मा,बनवारी लाल सैनी,रामकुमार सिंह,मुरारी लाल शर्मा,व्यापार संघ अध्यक्ष पवन पचलंगिया,मनीष डोटासरा,ओपी बिर्ख,बजरंग लाल सैनी,उमेश सैन,विशंभर बील,सीपी जांगिड़,हारून चौपदार,सतीश नायक,प्रमोद पचलंगिया,रमेश दर्जी,नरोत्तम कुमावत,प्रेम गुर्जर, पवन पचलंगिया सहित बड़ी संख्या मे गणमान्यजन मौजूद रहे।

You might also like