ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन

महेंद्र खडोलीय 

श्रीमाधोपुर (नवयत्न)। राज्य सरकार के निर्देशानुसार 12 जून से 15 जुलाई 26″ तक “ग्रामीण सेवा शिविर चलाया जा रहा हैं। जिसके अंतर्गत लगभग 22 विभागों के चिन्हित कार्यों का मौके पर निष्पादन एवं समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।

इस दौरान मंगलवार 16 जून को पंचायत समिति श्रीमाधोपुर की ग्राम पंचायत बगरियावास व पंचायत समिति अजीतगढ़ की ग्राम पंचायत सिहोड़ी में शिविरों का आयोजन किया गया। जिनमें राजस्व विभाग के राजकीय प्रयोजनार्थ भूमि आवंटन- 2 ऑनलाइन प्रमाण पत्र- 160 शुद्धिकरण- 52 सीमाज्ञान/पथरगढ़ी- 8 नामांतरण- 28 आपसी सहमति से खाता विभाजन- 3 रास्ते- 6 के प्रकरणों का निस्तारण किया गया तथा अन्य विभागों में पंचायती राज विभाग के- 8 वन विभाग के- 15 ऊर्जा विभाग के 4 कृषि विभाग के 10 खाद्य विभाग के 19 श्रम विभाग के 6 जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के 14 शिक्षा विभाग के 22 प्रकरणों का निस्तारण किया जाकर कुल 1472 लाभार्थियों को लाभांवित किया गया।इसी क्रम में दिनांक 18 जून को पंचायत समिति श्रीमाधोपुर की ग्राम पंचायत मुण्डरू व पंचायत समिति अजीतगढ़ की ग्राम पंचायत आसपुरा में शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

You might also like